कहीं चटका न दे सब अस्थियाँ यह पाश पर्वत की - पवनेन्द्र पवन

पवनेन्द्र पवनपवनेन्द्र पवन7 Sept 1945

4 min read · 12.4K reads

 
खनन का वासुकि बैठा लपेटा मार कर इसको
कहीं चटका न दे सब अस्थियाँ यह पाश पर्वत की

लगा कर माँ के फेरे करते `घोघोमाणी[1] बचपन में
हैँ कर लीं परिक्रमाएँ हमने तो कैलाश पर्वत की

नहीं हैं पेड़ पत्थर जीव जो बहते हैं दरिया में
बहाई जा रही है टुकड़ा-टुकड़ा लाश पर्वत की

लगाकर दाँव पर जंगल , हवा, जल, पेट की ख़ातिर
ग़रीबी खेलती अब तक रही है ताश पर्वत की

दिखा प्रतिबिंब इसका झील में तो यूँ लगा हमको
हो करता बन्दगी जैसे यहाँ आकाश पर्वत की

महीनों बाद हाज़िर हो रुगण अध्यापिका जैसी
चली जाती है लेकर धूप फिर अवकाश पर्वत की

भड़कते जंगलों लेटे इसको देख लगता है
चिता पर जल रही जैसे ‘पवन’ हो लाश पर्वत की

पवनेन्द्र पवन
About the poet

पवनेन्द्र पवन

View profile & all 18 Poems / Stories

More from पवनेन्द्र पवन

  1. जीवन के निर्माण का हर औज़ार है इनके बस्ते में - पवनेन्द्र पवन

    जीवन के निर्माण का हर औज़ार है इनके बस्ते मेंपुस्तक, कापी पैमाना, कलम, परकार है इनके बस्ते में

    12.4K reads
  2. वो दिल की बात को होंठों पे भी लाने से डरते हैं - पवनेन्द्र पवन

    वो दिल की बात को होंठों पे भी लाने से डरते हैंयहाँ अब लोग खुलकर सामने आने से डरते हैं

    12.4K reads
  3. दिलों में तो दु:ख का ही आवास होगा - पवनेन्द्र पवन

    दिलों में तो दु:ख का ही आवास होगादिखाने को चेहरों पर उल्लास होगा

    12.4K reads
  4. भूख से लड़ता रोज़ लड़ाई माँ का पेट - पवनेन्द्र पवन

    भूख से लड़ता रोज़ लड़ाई माँ का पेटसूख गया सहता महँगाई माँ का पेट

    12.4K reads
  5. हाक़िमी आदेश का लहरा के ख़ंजर ले गए - पवनेन्द्र पवन

    हाक़िमी आदेश का लहरा के खंजर ले गएछीन कर झोंपड़ हमारे कुछ सिकन्दर ले गए

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीअलमारी से ख़त उस के पुराने निकल आएअलमारी से ख़त उस के पुराने निकल आएफिर से मिरे चेहरे पे ये दाने निकल आए— मुनव्वर रानाभुला पाना बहुत मुश्किल है सब कुछ याद रहता हैभुला पाना बहुत मुश्किल है सब कुछ याद रहता हैमोहब्बत करने वाला इस लिए बरबाद रहता है— मुनव्वर रानानानी का चश्माआसमान में टिम टिमाती नानी हँसती होंगी हमारे बचपने पर।हाँ!— फ़रीद ख़ाँगुल्लकमिट्टी का हैहाथ से छूटा नहीं, कि टूटा— हरीशचंद्र पांडे