हाक़िमी आदेश का लहरा के ख़ंजर ले गए - पवनेन्द्र पवन

पवनेन्द्र पवनपवनेन्द्र पवन7 Sept 1945

3 min read · 12.4K reads


हाक़िमी आदेश का लहरा के खंजर ले गए
छीन कर झोंपड़ हमारे कुछ सिकन्दर ले गए

मैंने अपने साल भर के सारे मौसम खो दिए
कहने को दीवार से तुम इक कैलेण्डर ले गए

आड़ कर ऊँचे भवन की झोंपड़ों से चोर सब
झील जंगल पर्वतों के शोख़ मंज़र ले गए

काँच के घर में गए जो लोग रहने के लिए
साथ अपने रास्तों के सारे कंकर ले गए

मन की शान्ति के लिए थे हम गए मंदिर ‘पवन’
चोर जूते, हाथ से परशाद बन्दर ले गए
पवनेन्द्र पवन
About the poet

पवनेन्द्र पवन

View profile & all 18 Poems / Stories

More from पवनेन्द्र पवन

  1. जीवन के निर्माण का हर औज़ार है इनके बस्ते में - पवनेन्द्र पवन

    जीवन के निर्माण का हर औज़ार है इनके बस्ते मेंपुस्तक, कापी पैमाना, कलम, परकार है इनके बस्ते में

    12.4K reads
  2. वो दिल की बात को होंठों पे भी लाने से डरते हैं - पवनेन्द्र पवन

    वो दिल की बात को होंठों पे भी लाने से डरते हैंयहाँ अब लोग खुलकर सामने आने से डरते हैं

    12.4K reads
  3. दिलों में तो दु:ख का ही आवास होगा - पवनेन्द्र पवन

    दिलों में तो दु:ख का ही आवास होगादिखाने को चेहरों पर उल्लास होगा

    12.4K reads
  4. भूख से लड़ता रोज़ लड़ाई माँ का पेट - पवनेन्द्र पवन

    भूख से लड़ता रोज़ लड़ाई माँ का पेटसूख गया सहता महँगाई माँ का पेट

    12.4K reads
  5. अब नदिया में पानी मत लिख - पवनेन्द्र पवन

    अब पर्वत बर्फ़ानी मत लिखअब नदिया में पानी मत लिख

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like