जीवन के निर्माण का हर औज़ार है इनके बस्ते में - पवनेन्द्र पवन

पवनेन्द्र पवनपवनेन्द्र पवन7 Sept 1945

3 min read · 12.4K reads


जीवन के निर्माण का हर औज़ार है इनके बस्ते में
पुस्तक, कापी पैमाना, कलम, परकार है इनके बस्ते में

रॉकेट, बंगला टी.वी. गाड़ी कार है इनके बस्ते में
इनकी पहुँच से दूर बहुत बाज़ार है इनके बस्ते में

इनको बौना रखने कोई साज़िश लगती है हमको
इनके भार से भी ज़्यादा जो भार है इनके बस्ते में

यह भीतर पाया न पहुँच और वो बाहर तक आ न सकी
प्रशासन दरवाज़े पर, सरकार है इनके बस्ते में

भूख, ग़रीबी ,आगज़नी को देख `पवन यूँ लगता है
जो कुछ भी है माल भरा , बेकार है इनके बस्ते में
पवनेन्द्र पवन
About the poet

पवनेन्द्र पवन

View profile & all 18 Poems / Stories

More from पवनेन्द्र पवन

  1. वो दिल की बात को होंठों पे भी लाने से डरते हैं - पवनेन्द्र पवन

    वो दिल की बात को होंठों पे भी लाने से डरते हैंयहाँ अब लोग खुलकर सामने आने से डरते हैं

    12.4K reads
  2. दिलों में तो दु:ख का ही आवास होगा - पवनेन्द्र पवन

    दिलों में तो दु:ख का ही आवास होगादिखाने को चेहरों पर उल्लास होगा

    12.4K reads
  3. भूख से लड़ता रोज़ लड़ाई माँ का पेट - पवनेन्द्र पवन

    भूख से लड़ता रोज़ लड़ाई माँ का पेटसूख गया सहता महँगाई माँ का पेट

    12.4K reads
  4. हाक़िमी आदेश का लहरा के ख़ंजर ले गए - पवनेन्द्र पवन

    हाक़िमी आदेश का लहरा के खंजर ले गएछीन कर झोंपड़ हमारे कुछ सिकन्दर ले गए

    12.4K reads
  5. अब नदिया में पानी मत लिख - पवनेन्द्र पवन

    अब पर्वत बर्फ़ानी मत लिखअब नदिया में पानी मत लिख

    12.4K reads