अनमोल पलों को खोकर हम
कुछ नश्वर चीज़ें पाते है
और उस पर मान जताते है
यह अभिमान क्षणिक है, बंधु !
समय का कौन ठिकाना है
जो मंगल गीत बना उसको
निश्चित मातम बन जाना है ।
घनघोर घटाएँ आती हैं
पल भर में प्रलय मचाती हैं
लेकिन अगले ही क्षण उनको
अपना अस्तित्व मिटाना है ।
जैसे सागर की लहरें
तट पर आती मिट जाती हैं
इस धरती पर सबको वैसे
आना फिर मिट जाना है ।
जो आज हमारा अपना है
कल और किसी का होगा वह
सारे जग की यही रीत है
उस पर क्या पछताना है ।
जग ठगता है हर पल पग-पग
क्यों रोते हो ऐसा कह कर
देकर धोखा अपने तन को
एक दिन तुमको भी जाना है....
कुछ नश्वर चीज़ें पाते है
और उस पर मान जताते है
यह अभिमान क्षणिक है, बंधु !
समय का कौन ठिकाना है
जो मंगल गीत बना उसको
निश्चित मातम बन जाना है ।
घनघोर घटाएँ आती हैं
पल भर में प्रलय मचाती हैं
लेकिन अगले ही क्षण उनको
अपना अस्तित्व मिटाना है ।
जैसे सागर की लहरें
तट पर आती मिट जाती हैं
इस धरती पर सबको वैसे
आना फिर मिट जाना है ।
जो आज हमारा अपना है
कल और किसी का होगा वह
सारे जग की यही रीत है
उस पर क्या पछताना है ।
जग ठगता है हर पल पग-पग
क्यों रोते हो ऐसा कह कर
देकर धोखा अपने तन को
एक दिन तुमको भी जाना है....








