त्यौहार मनाने घर जाता आदमी-2 - पवन करण

पवन करणपवन करण18 Sept 1964

3 min read · 12.4K reads

त्यौहार मनाने घर जाता आदमी
अपने शहर में ट्रेन से उतरता हे
कुछ देर वहाँ ठहरकर पहचान टटोलता है,
करता है चेहरे पढ़ने की कोशिश

उसे वहाँ अपना कोई नहीं दिखता
मगर शहर में सभी उसे अपने लगते हैं
घर की तरफ़, भागते टेम्पो से
देखता चलता है शहर त्यौहार पर

कैसा तैयार हो रहा है
उसे हर आदमी त्यौहार की
तैयारी में जुटा जान पड़ता हे
उसे लगता है, त्यौहार को लेकर

शहर के लोगों में ख़ूब उत्साह है
आदमी चाहता है टेम्पो में
कोई पूछे उससे, क्यों भाई
क्या त्यौहार मनाने घर आए हो

औैर वो तपाक से कहे
हाँ, हाँ त्यौहार पर घर आया हूँ
पवन करण
About the poet

पवन करण

View profile & all 69 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like