वो कहाँ? - नज़्म

परवीन शीरपरवीन शीर

1 min read · 12.4K reads

जब भी दिल भर आया

आँखें छल्कीं

तन्हाई के इक गोशे में

उस के काँधे पे सर रख कर

उस से दिल की बातें कह कर

जी कुछ तो हल्का होता था

उस की दिल-जूई की उँगली

मेरी पलकों से रख़्शाँ गौहर चुन चुन कर

अपनी पलकों के धागे में

पिरो के रख लेती थी

इक दिन शाम के गहरे साए

शजर के ज़र्दी माइल आँसू

क़तरा क़तरा बहते बहते

मेरी आँखों में दर आए!

बोझल क़दमों से चल कर

उस की बाँहों में जाना चाहा

हर गोशे में उस को ढूँड के हार चुकी हूँ

सब आईने तोड़ चुकी हूँ!

परवीन शीर
About the poet

परवीन शीर

मूल नाम : परवीन शीर LCCN : nb2007014187

View profile & all 11 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like