आज ललन की होत सगाई - परमानंददास

परमानंददासपरमानंददास

3 min read · 12.4K reads

आज ललन की होत सगाई ।
आवो गोपी जन मिल गावो मंगलचार बधाई ॥१॥
चोटी चुपरू गु्हू सुत तेरी, छाडों चंचलताई।
वृषभान गोप टीको दे पठयो सुंदर जान कन्हाई ॥२॥
जो तुमको या भात देखहें, करहे कहा बढाई ।
पहरे बसन भूषण सुंदर, उनको देवो दिखाई ॥३॥
नख शिख अंग सिंगार महर मन, मोतिन की माला पहराई ।
बेठे राय रतन चोकी पर, नर नारिन की भीर सुहाई ॥४॥
विप्र प्रवीन तिलक कर मस्तक, अक्षत चाप लियो अपनाई ।
बाजत ढोल भेरी और महुवर, नोबत ध्वनि घनघोर बजाई ॥५॥
फूली फिरत यशोदारानी, वार कुंवर पर वसन लुटाई ।
परमानंद नंद के आंगन, अमरगन पोहपन झर लाई ॥६
परमानंददास
About the poet

परमानंददास

View profile & all 34 Poems / Stories

More from परमानंददास

  1. बृंदावन क्यों न भए हम मोर - परमानंददास

    बृंदावन क्यों न भए हम मोर।करत निवास गोबरधन ऊपर, निरखत नंद किशोर।

    12.4K reads
  2. कौन रसिक है इन बातन कौ - परमानंददास

    कौन रसिक है इन बातन कौ।नंद-नंदन बिन कासों कहिये, सुन री सखी मेरो दु:ख या मन कौ।

    12.4K reads
  3. मैया मोहिं ऐसी दुलहिन भावै - परमानंददास

    मैया मोहिं ऐसी दुलहिन भावै।का गोप की तनक ढोठिनियाँ,रुनक झुनक चलि आवै॥

    12.4K reads
  4. कहा करौ बैकुंठहि जाय - परमानंददास

    कहा करौ बैकुंठहि जाय?जहाँ नहि नन्द जसोदा गोपी, जहाँ नहीं ग्वाल-बाल और गाय।

    12.4K reads
  5. लाल कछु कीजे भोजन तिल तिल कारी हों वारी हों - परमानंददास

    श्री लाल कछु कीजे भोजन तिल तिल कारी हों वारी हों।अब जाय बैठो दोउ भैया नंदबाबा की थारी हो॥१॥

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like