हमारा ज़िक्र और उनकी ज़ुबाँ तक - परमानन्द शर्मा शरर

परमानन्द शर्मा शररपरमानन्द शर्मा शरर17 Sept 1923

3 min read · 12.4K reads

हमारा ज़िक्र और उनकी ज़बाँ तक
ज़मीं की बात पहुँची आसमाँ तक

न आप आए न कोई इत्तिला तक
तज़बज़ब में जिए कोई कहाँ तक

हमारे नाला-ए- फर्सूदा-पा की
रसाई है तुम्हारे आस्ताँ तक

गिला हम से शिकायत दूसरों से
हमारा नाम होता है कहाँ तक

हमें यों ख़ाक का पुतला न समझो
तसल्लत है हमारा आसमाँ तक

वो आए बैठे उठ के चल दिए भी
न हर्फ़े-मुद्दआ आया ज़बाँ तक

किसी की ख़ाके-पा की मेह्रबानी
हमारी दस्तरस है दो जहाँ तक

‘शरर’ क्या ख़ैर हो उस कारवाँ की
जहाँ रहज़न बना हो पासबाँ तक
परमानन्द शर्मा शरर
About the poet

परमानन्द शर्मा शरर

View profile & all 27 Poems / Stories

More from परमानन्द शर्मा शरर

  1. अजब टीस है उस मुलाक़ात की - परमानन्द शर्मा शरर

    अजब टीस है उस मुलाक़ात कीन बैठे, न उठ्ठे , न कुछ बात की

    12.4K reads
  2. नक़्श तो हूँ मैं नक़्शे-पा ही सही - परमानन्द शर्मा शरर

    नक़्श तो हूँ मैं नक़्शे-पा ही सहीख़ाकसारी का मर्तबा ही सही

    12.4K reads
  3. सब्र के एक दो थे जज़ीरे बचे - परमानन्द शर्मा शरर

    सब्र के एक दो थे जज़ीरे[1] बचेग़म के तूफ़ाँ उन्हें भी बहा ले गए

    12.4K reads
  4. दिल है जैसे काँच की चूड़ी - परमानन्द शर्मा शरर

    दिल है जैसे काँच की चूड़ीसाबत-साबत टूटी-टूटी

    12.4K reads
  5. यह पत्थरों का शहर है पत्थर के लोग हैं - परमानन्द शर्मा शरर

    यह पत्थरों का शहर है पत्थर के लोग हैंइस घर में आके बस गए किस घर के लोग हैं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like