आइये - पंकज सुबीर

पंकज सुबीरपंकज सुबीर11 Sept 1975

3 min read · 12.4K reads

आइये मैं आपके तलवे चाट लूँ
आप महान जो हैं
आपकी महानता इससे
शायद कुछ और बढ़े
या शायद न भी बढ़े
किन्तु
मेरी तो नियति है
कि मैं चाटूँ
आपके तलवे
कोई और चारा भी तो नहीं है
इसीलिए
आत्मा नाम की अनदेखी
और कल्पित वस्तु को
फैंकता हूँ कूड़ेदान में
और लो मैं चाटता हूँ
आपके तलवे
क्योंकि मैं नहीं चाहता
फेंका जाना
स्वयं को
किसी कूड़दान में...
पंकज सुबीर
About the poet

पंकज सुबीर

View profile & all 46 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like