रामदेव - पंकज चौधरी

पंकज चौधरीपंकज चौधरी16 Sept 1976

3 min read · 12.4K reads

ऐसा क्‍यों है कि
रामदेव के पास हजारों करोड़ की संपत्ति है
एक से एक लेटेस्‍ट मॉडल की गाडि़यां हैं
स्‍कॉटलैंड के किसी द्वीप पर भी उनका एक घर है
करोड़ों के लिए वह बाबा हैं
स्‍वामी हैं
लाखों ब्राह्मण-राजपूत उनका चरण-स्‍पर्श करते हैं
राजनीतिक गलियारों में उनके लम्‍बे-चौड़े रसूख हैं
उनके बोल लाखों के लिए ‘प्रवचन’ होते हैं
उनके एक आह्वान पर जनसैलाब उमड़ पड़ता है
और संघ परिवार भी उनके बचाव में उतर आता है

बावजूद इसके
उनका पिछड़े वर्ग की ‘यादव’ जाति से होना
सबसे ज्‍यादा मायने रखता है?

ऐसा क्‍यों है?
ऐसा क्‍यों है?
पंकज चौधरी
About the poet

पंकज चौधरी

View profile & all 71 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like