जाति है कि जाती ही नहीं - पंकज चौधरी

पंकज चौधरीपंकज चौधरी16 Sept 1976

2 min read · 12.4K reads

आपने खुद यादव लड़की से शादी की
आपके एक भाई ने
मुस्लिम लड़की से शादी की
आपके एक बेटे ने
कलबार लड़की से शादी की
दूसरे ने
हज़्ज़ाम लड़की से शादी की
तीसरे ने
चंमार लड़की से शादी की
आपकी एक बेटी ने
खटिक लड़के से शादी की
और दूसरी ने
मुंडा लड़के से शादी की

अब तक तो
आपका कायस्थवाद कम हो जाना चाहिए था
लेकिन यह तो बढ़ता ही जा रहा है।
पंकज चौधरी
About the poet

पंकज चौधरी

View profile & all 71 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like