बुरे दिनों के लिए - पंकज चौधरी

पंकज चौधरीपंकज चौधरी16 Sept 1976

3 min read · 12.4K reads

जीवन में
बिन बुलाए
कितनी खुशियां ही खुशियां थीं
सुखों का समंदर था
और आनंद का महाकाश

ऐश्‍वर्य का ब्रह्माण्ड था
और था वैभव का प्रकाश

उल्‍लास की हुलस थी
और थी उत्‍साह की पहल

उमंग के गीत थे
और थी तरंग के संगीत

उम्‍मीदों की ऊर्वरता थी
और था सम्‍मानों का साथ

शुभाशीषों की शुभकामनाएं थीं
और था वीरता का वरदान

काश
उन अच्‍छे दिनों को
मैं सेव करके रख पाता
किसी कम्‍प्‍यूटर में
इन बुरे दिनों के लिए!
पंकज चौधरी
About the poet

पंकज चौधरी

View profile & all 71 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like