फँस गये हैं - पंकज चतुर्वेदी

पंकज चतुर्वेदीपंकज चतुर्वेदी24 Sept 1971

5 min read · 12.4K reads

अलस्सुबह ग्राम-प्रधान अपने तख़्त पर
नर्म बिछावन पर
शीर्षासन कर रहे थे

जो किसान उनसे मिलने गया
उसके मुताबिक़
प्रधान तख़्त पर उलटा खड़े थे

उसने उनसे पूछा :
क्या इसमें समय लगेगा  ?

प्रधान ने आँखों और भौंहों के
समवेत इशारे से कहा :
हाँ
उतनी देर वह इंतिज़ार करता रहा

व्यायाम के बाद
उन्होंने पूछा :
क्या काम है ?

किसान को बैंक से क़र्ज़
इसलिए उसके प्रार्थना-पत्र पर
प्रधान की सिफ़ारिश के
दस्तख़त चाहिए थे

काग़ज़ को उन्होंने ग़ौर से पढ़ा
फिर बोले :
इसमें तो हम फँस जायेंगे  !

किसान ने आव देखा न ताव
क़र्ज़ का ख़याल ही न रहा
काग़ज़ वापस लेकर कहा :
फँस तुम नहीं जाओगे
फँस हम गये हैं
तुम्हें वोट देकर फँस गये हैं
पंकज चतुर्वेदी
About the poet

पंकज चतुर्वेदी

View profile & all 28 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

कुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजभूमिहीनभूख के शिकार पर निकले ये शिकारीएकदम मुकम्मल आदमी हैं— हुकुम ठाकुरआओ मिट्टी-मिट्टी खेलेंहमें आँतों से सोचना होता हैसुबह और शाम की पालियों में कटता दिन— हुकुम ठाकुरसपनों की लाशेंशायद हम एक ऐसी दुनिया से विदा लेंगे जहाँ,क़ातिल ख़ुद से ही बरी कर लेता है ख़ुद को।— फ़रीद ख़ाँमेरा यह शब्दसमूह(तरुण कवियों के हाथ में)स्वप्न-वाटिका छूकर आते हुए मेरे इन शब्दों में जीवन-धारा की सुषमा— हीरेन भट्टाचार्यपृथ्वी मेरी कवितामेरी क़लम लोहार के हाथ का हथौड़ा, ठोंक-पीट कर बनाता हूँ शब्दकिसान के फाल जैसा पैना; हलरेखा में सोने की सीता,— हीरेन भट्टाचार्य