एक ही चेहरा - पंकज चतुर्वेदी

पंकज चतुर्वेदीपंकज चतुर्वेदी24 Sept 1971

3 min read · 12.4K reads

कुशीनगर में एक प्रसिद्ध
प्रतिमा है बुद्ध की

एक कोण से देखें तो लगता है
मुस्करा रहे हैं बुद्ध
दूसरे कोण से वे दिखते हैं
कुछ विषादित विचार-मग्न
तीसरे कोण में है
जीवन्मुक्ति की सुभगता -
एक अविचल शान्ति

कृपया इसे समुच्चय न समझें
तीन भाव-मुद्राओं का
केवल मुस्करा नहीं सकते थे बुद्ध

उनकी मुस्कराहट में था विषाद
और इनके बीच थी
निस्पृहता की आभा
अथवा मध्यमा प्रतिपदा

श्रेष्ठ है
पत्थर तराशने की यह कला
पर उससे श्रेष्ठ है
इस कला का अन्तःकरण
जो यह जान सका
कि वह तीन छवियों में समाहित
एक ही चेहरा था बुद्ध का
पंकज चतुर्वेदी
About the poet

पंकज चतुर्वेदी

View profile & all 28 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like