राष्ट्रपति जी!

Pankaj Chaturvediपंकज चतुर्वेदी

2 min read · 12.5K reads

 

एक

कपड़ों के चुनाव में आपकी
असमर्थता से ज़ाहिर है
आप कितने मसरूफ़ रहे पढ़ाई में
आपके बढ़े हुए बेतरतीब बालों की
अपनी ही तरतीब है
और आपका अविवाहित रहना—
प्रधानमंत्री जी के ब्रह्मचर्य से
अलग है उसका मिज़ाज

दो

यों तो और भी हुए हैं चिंतक वैज्ञानिक
पर किसी में नहीं थी एटम बम की धाक

वे जो आपको ले गए राष्ट्रपति के आसन तक
वे दरअसल जता रहे हैं
उन्हें कितना पसंद है युद्ध
हिंसा उनके लिए कितनी अनिवार्य है
अल्पसंख्यकों के नरसंहार के बीच
कितना अहम है उनके लिए
एक अल्पसंख्यक का राष्ट्रपति होना

गुजरात भारत के विकास का मॉडल नहीं
लोकतंत्र का सबसे बड़ा दुःस्वप्न है
राष्ट्रपति जी!
आपके वहाँ जाने से नहीं
वे डरते हैं आपकी संवेदना से
अंत में मुस्कराते हुए
आपके चुप रहने की विवशता पर

तीन

कितना सक्षम है आपका विज्ञान
जिसने भारत को परमाणु बम दिया
मगर परमाणु बम ने क्या दिया भारत को?

अलबत्ता उसने पाकिस्तान को हिम्मत दी
और हिमाक़त
परमाणु बम से लैस होने की

पाकिस्तान अब नहीं डरता
युद्ध की धमकियों से
न वह बाज़ आता है
कश्मीर में
हत्यारों की मदद करने से

भय का सबसे बड़ा साधन जुटाकर भी
हम भयभीत हैं और अरक्षित
अब इसका क्या हो, राष्ट्रपति जी?

Pankaj Chaturvedi
About the poet

Pankaj Chaturvedi पंकज चतुर्वेदी

Pankaj Chaturvedi is a famous poet and critic of Hindi. He was born on August 24, 1971 in Etawah city of Uttar Pradesh state. Thus the ancestral village Tishti is in Kanpur-Dehat district of Uttar Pradesh. After receiving his primary education in the villages…

View profile & all 17 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उंगलियांसुबह सुबह स्कूल जाते एक बच्चे के साथ हैंदादी बनकर— प्रताप सोमवंशीपांवभले ही खड़ी हो पूरी देह इन परपूजने के बहुतेरे प्रतीक जुड़े हों पांवों के साथ— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानाप्रधानमंत्री जीअगर यह भी तय हो जाए कि अब से मूर्तियाँ ही तोड़ी जाएँगी दंगों में,मैं इस तोड़-फोड़ का समर्थन करूँगा।— फ़रीद ख़ाँहम भारत के लोगमैं चूँकि नागरिक हूँ अपने देश का।मैं देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन हूँ।— फ़रीद ख़ाँ