ज़िल्लत है जो फैलाए बशर पेश-ए-दिगर हाथ

पंडित दया शंकर नसीम लखनवीपंडित दया शंकर नसीम लखनवी

1 min read · 12.4K reads

ज़िल्लत है जो फैलाए बशर पेश-ए-दिगर हाथ

यारब न कभी हाथ का हो दस्त-निगर हाथ

पंजा करें ख़ुर्शीद से बेदारों की पलकें

फ़ुर्क़त की शब आ जाए जो दामान-ए-सहर हाथ

हैं साहब-ए-सर-पंजा रईसों को नचाते

सर पर जो पड़े चोट तो होता है सिपर हाथ

जी में है कहूँ उन से कि हूँ दस्त-गिरफ़्ता

वो सुन के ख़जिल हों जो कहें लाओ इधर हाथ

क्या दुज़्द-ए-हिना हाथ लगा सीम-बरों को

दिल हाथ से ले जाता है चोरी से वो हर हाथ

ख़ुर्शीद के पंजे से इशारा है कि आक़िल

अल्लाह की जानिब को उठा वक़्त-ए-सहर हाथ

पंडित दया शंकर नसीम लखनवी
About the poet

पंडित दया शंकर नसीम लखनवी

उपनाम : 'नसीम' मूल नाम : पंडित दया शंकर कोल जन्म : लखनऊ, उत्तर प्रदेश निधन : लखनऊ, उत्तर प्रदेश पंडित दया शंकर नसीम 1811 ई. में लखनऊ में पैदा हुए थे। उनका सम्बंध पंडितों के संभ्रांत और शिक्षित परिवार से था इसलिए उनको भी साहित्य से बेहद दिलचस्पी थी। ज़रूरी शिक्…

View profile & all 44 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like