मोहतसिब से हुई दम भर भी जो महफ़िल ख़ाली

पंडित दया शंकर नसीम लखनवीपंडित दया शंकर नसीम लखनवी

1 min read · 12.4K reads

मोहतसिब से हुई दम भर भी जो महफ़िल ख़ाली

जी मिरा जाम का शीशे का हुआ दिल ख़ाली

हिम्मत-ए-पीर-ए-मुग़ाँ देख ले ज़ाहिद चल कर

कोई मय-ख़ाने से फिरता नहीं साइल ख़ाली

सीना ज़ख़्मी है जिगर चूर है दिल घायल है

वार-ए-नेज़ा कोई जाता नहीं क़ातिल ख़ाली

अहद-ए-पीरी में रवाना हुए यूँ होश-ओ-हवस

सुब्ह को जैसे मुसाफ़िर से हो मंज़िल ख़ाली

पंडित दया शंकर नसीम लखनवी
About the poet

पंडित दया शंकर नसीम लखनवी

उपनाम : 'नसीम' मूल नाम : पंडित दया शंकर कोल जन्म : लखनऊ, उत्तर प्रदेश निधन : लखनऊ, उत्तर प्रदेश पंडित दया शंकर नसीम 1811 ई. में लखनऊ में पैदा हुए थे। उनका सम्बंध पंडितों के संभ्रांत और शिक्षित परिवार से था इसलिए उनको भी साहित्य से बेहद दिलचस्पी थी। ज़रूरी शिक्…

View profile & all 44 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

पीठकिसी की भी हो पीठकाम है लादना और ढोना— प्रताप सोमवंशीदिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानापैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैपैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैज़ंजीर की सूरत मुझे घर बाँधे हुए है— मुनव्वर रानाजलती हुई दो आँखेंसाँझ बीतने को हैरात उतरने को है— हरि मृदुलमेरी यात्रा का ज़रूरी सामानआज मैं एक लंबी नींद से उठी हूँऔर मुझे ये दिन ही नहीं ये ज़िंदगी भी बिल्कुल नई लग रही है— लीना मल्होत्रा राव