दिल से हर-दम हमें आवाज़-ए-बुका आती है

पंडित दया शंकर नसीम लखनवीपंडित दया शंकर नसीम लखनवी

1 min read · 12.4K reads

दिल से हर-दम हमें आवाज़-ए-बुका आती है

बंद कानों को भी गिर्या की सदा आती है

दिल से है आँख तक आई असर-ए-गर्मी-ए-शौक़

अश्क हसरत से निगह आबला-पा आती है

गुल हुआ कोई चराग़-ए-सहरी ओ बुलबुल

हाथ मलती हुई पत्तों से सदा आती है

आईना साफ़ सिकंदर को दिखाया तू ने

ख़ूब ऐ ख़िज़्र तुझे राह बता आती है

छू लिया धोके से दामान-ए-सबा तू ने तो क्या

ग़ुंचा-ए-गुल कहीं मुट्ठी में हवा आती है

जिस क़दर वस्ल-ए-बुताँ का तुम्हें रहता है फ़िराक़

ऐ 'नसीम' उतनी कभी याद-ए-ख़ुदा आती है

पंडित दया शंकर नसीम लखनवी
About the poet

पंडित दया शंकर नसीम लखनवी

उपनाम : 'नसीम' मूल नाम : पंडित दया शंकर कोल जन्म : लखनऊ, उत्तर प्रदेश निधन : लखनऊ, उत्तर प्रदेश पंडित दया शंकर नसीम 1811 ई. में लखनऊ में पैदा हुए थे। उनका सम्बंध पंडितों के संभ्रांत और शिक्षित परिवार से था इसलिए उनको भी साहित्य से बेहद दिलचस्पी थी। ज़रूरी शिक्…

View profile & all 44 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like