दिल-ब-दिल आईना है दैर ओ हरम

पंडित दया शंकर नसीम लखनवीपंडित दया शंकर नसीम लखनवी

1 min read · 12.4K reads

दिल-ब-दिल आईना है दैर ओ हरम

हक़ जो पूछो एक दर है दो तरफ़

ख़्वाह काबा ख़्वाह बुत-ख़ाना को जा

दश्त-ए-दिल का रहगुज़र है दो तरफ़

कुफ़्र ओ ईमाँ दोनों जानिब की सुने

इस लिए गोश-ए-बशर है दो तरफ़

रख़्ना-अंदाज़ों की कब छुपती है आँख

चश्म-ए-रौज़न की नज़र है दो तरफ़

बाग़ हो या दश्त हो क़िस्मत 'नसीम'

कोच की अपने ख़बर है दो तरफ़

पंडित दया शंकर नसीम लखनवी
About the poet

पंडित दया शंकर नसीम लखनवी

उपनाम : 'नसीम' मूल नाम : पंडित दया शंकर कोल जन्म : लखनऊ, उत्तर प्रदेश निधन : लखनऊ, उत्तर प्रदेश पंडित दया शंकर नसीम 1811 ई. में लखनऊ में पैदा हुए थे। उनका सम्बंध पंडितों के संभ्रांत और शिक्षित परिवार से था इसलिए उनको भी साहित्य से बेहद दिलचस्पी थी। ज़रूरी शिक्…

View profile & all 44 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like