बल पड़ने लगा अबरू-ए-ख़मदार के ऊपर

पंडित दया शंकर नसीम लखनवीपंडित दया शंकर नसीम लखनवी

1 min read · 12.4K reads

बल पड़ने लगा अबरू-ए-ख़मदार के ऊपर

आ जाए न आफ़त कहीं दो-चार के ऊपर

क़तरात-ए-अरक़ हैं नहीं ये सिल्क-ए-गुहर हैं

क्या अक्स-फ़गन उस रुख़-ए-गुलनार के ऊपर

ख़ूँ-रेज़ी पे बाँधेगा कमर जब कि वो सफ़्फ़ाक

गुलज़ार बना देगा तन-ए-ज़ार के ऊपर

बोसा जो तलब मैं ने किया बोले ये अग़्यार

तलवार चलेगी इसी तकरार के ऊपर

वा'दा किया आने का पर आए नहीं हरगिज़

क्या होए यक़ीन आप के इक़रार के ऊपर

ख़ूबों को मोहब्बत है बुरों से भी कि जूँ गुल

रहता है सदा साया-फ़गन ख़ार के ऊपर

तासीर है तक़रीर में उस शोख़ की इतनी

ख़ामोश हुईं बुलबुलें गुफ़्तार के ऊपर

पंडित दया शंकर नसीम लखनवी
About the poet

पंडित दया शंकर नसीम लखनवी

उपनाम : 'नसीम' मूल नाम : पंडित दया शंकर कोल जन्म : लखनऊ, उत्तर प्रदेश निधन : लखनऊ, उत्तर प्रदेश पंडित दया शंकर नसीम 1811 ई. में लखनऊ में पैदा हुए थे। उनका सम्बंध पंडितों के संभ्रांत और शिक्षित परिवार से था इसलिए उनको भी साहित्य से बेहद दिलचस्पी थी। ज़रूरी शिक्…

View profile & all 44 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like