सम्पति सुमेर की कुबेर की जो पावै ताहि - पद्माकर

पद्माकरपद्माकर

2 min read · 12.4K reads

                        
सम्पति सुमेर की कुबेर की जो पावै ताहि,
तुरंत लुटावत बिलम्ब उर धारै ना.
कहै ‘पदमाकर’ सुहेम हय हाथिन के,
हल्के हजारन के बितऋ बिचारे ना.
दीन्हें गज बकस महीप रघुनाथ राव,
पाय गज धोखे कहूँ काहू देइ डारै ना.
याही डर गिरजा गजानन को गोय रही,
गिरतें गरेतें निज गोद से उतारे ना.
पद्माकर
About the poet

पद्माकर

View profile & all 48 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like