लै पटपीत भले पहिरे पहिराय पियै चुनि चूनरि खासी - पद्माकर

पद्माकरपद्माकर

2 min read · 12.4K reads

लै पटपीत भले पहिरे पहिराय पियै चुनि चूनरि खासी ।
त्योँ पदमाकर साँझहिते सिगरी निसि केलि कला परगासी।
फूलत फूल गुलाबन के चटकाहट चौँक चली चपला - सी ।
कान्ह के कानन आँगुरी नाइ, रही लपटाइ लवंग लता- सी ।


पद्माकर का यह दुर्लभ छन्द श्री राजुल महरोत्रा के संग्रह से उपलब्ध हुआ है।
पद्माकर
About the poet

पद्माकर

View profile & all 48 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like