मन में भाव बुरे लाने से आखिर क्या हो जाएगा - ओमप्रकाश यती

ओमप्रकाश यतीओमप्रकाश यती3 Sept 1959

3 min read · 12.4K reads



मन में भाव बुरे लाने से आखिर क्या हो जाएगा
अच्छा-अच्छा सोचेंगे तो सब अच्छा हो जायेगा

तंगदिली तो छोड़ें, मन के खिड़की-रोशनदान खुलें
साधन मिल ही जायेंगे जब दिल दरिया हो जाएगा .

भाई ने भाई को मारा, बेटे-बाप बने दुश्मन
रिश्तों का धागा कैसे इतना कच्चा हो जाएगा

हरदम इसको ठोकर मारी,उसने कब ये सोचा था
सबसे ताक़तवर इक दिन ये ही पैसा हो जाएगा

उसके आ जाने भर से ही घर में इक उत्सव सा है
बेटी जब जाएगी, आँगन फिर सूना हो जाएगा

ओमप्रकाश यती
About the poet

ओमप्रकाश यती

View profile & all 62 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like