कुछ ऐसा अभिशाप रहा
जीवन भर चुपचाप रहा
दोष किसी को क्या दूँ मैं
अपना दुश्मन आप रहा
माया की इस नगरी में
सबको फलता पाप रहा
पूज नहीं पाया उसको
इसका पश्चाताप रहा
पूरा गीत रहे तुम ही
मैं तो बस आलाप रहा

प्रकाश यहाँ असम्भव हैसपनों का होना
प्रकाश यहाँ असम्भव हैसपनों का होना
प्रकाश यहाँ असम्भव हैसपनों का होना
प्रकाश यहाँ असम्भव हैसपनों का होना
भाव दो, भाषा प्रखर दो शारदेलेखनी में प्राण भर दो शारदे