जहाँ चलना मना है - ओमप्रकाश चतुर्वेदी पराग

ओमप्रकाश चतुर्वेदी परागओमप्रकाश चतुर्वेदी पराग4 Sept 1933

2 min read · 12.4K reads

जहाँ चलना मना है
वही इक रास्ता है
तुम्हें जो पूछता, वो
क्या खुद को जानता है
सुबह कैसी, अभी तो
ये मयखाना खुला है
ये कहना तो ग़लत है
कि हर ग़लती खता है
यहाँ शैतान है जो
कहीं वह देवता है
उधर सोने की खानें
इधर ताज़ी हवा है
न जिसने हार मानी
वही तो जीतता है
झुकाकर सिर जिया जो
वो जीते जी मरा है
पराग अब कुछ न कहना
बचा कहने को क्या है!
ओमप्रकाश चतुर्वेदी पराग
About the poet

ओमप्रकाश चतुर्वेदी पराग

View profile & all 45 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like