दूर से लगता है पर्बत पर ख़त-ए-बारीक हूँ - ओम प्रकाश नदीम

ओम प्रकाश नदीमओम प्रकाश नदीम26 Sept 1956

3 min read · 12.4K reads

दूर से लगता है पर्बत पर ख़त-ए-बारीक हूँ
पास आ कर देखिए पत्थर की मोटी लीक हूँ

मत सजाओ बेशक़ीमत संग-ए-मरमर से मुझे
मैं फ़क़त बुनियाद हूँ बे रंग-ओ-रौनक़ ठीक हूँ

कल सभी के पास था तो आप से मैं दूर था
अब सभी से दूर हूँ बस आपके नज़्दीक हूँ

इसको पाने की तमन्ना उसको पाने की ललक
मैं ब ज़ात-ए-ख़ुद ही ख़ुद पर ज़ुल्म की तहरीक हूँ

कल थे मेरे दोस्त लेकिन आज अह्ल-ए-ज़र हैं वो
आज मैं उनकी नज़र में बाइस-ए-तज़्हीक हूँ

वो भी रस्मन पूछ लेते हैं मज़े में हो नदीम
मैं भी इख़लाक़न ये कह देता हूँ - जी हाँ ठीक हूँ
ओम प्रकाश नदीम
About the poet

ओम प्रकाश नदीम

View profile & all 80 Poems / Stories

More from ओम प्रकाश नदीम

  1. दिया ख़ामोश है - ओम प्रकाश नदीम

    छंद को बिगाड़ो मत, गंध को उजाड़ो मतकविता-लता के ये सुमन झर जाएंगे।

    12.4K reads
  2. सामना सूरज से है - ओम प्रकाश नदीम

    छंद को बिगाड़ो मत, गंध को उजाड़ो मतकविता-लता के ये सुमन झर जाएंगे।

    12.4K reads
  3. हमने क़ुदरत की हर इक शै से मोहब्बत की है - ओम प्रकाश नदीम

    हमने क़ुदरत की हर इक शै से मोहब्बत की है ।और नफ़रत की हर इक बात से नफ़रत की है ।।

    12.4K reads
  4. हमें भी दिखा दो किताबों की दुनिया - ओम प्रकाश नदीम

    हमें भी दिखा दो किताबों की दुनिया ।हमारा भी मन है कि स्कूल जाएँ,

    12.4K reads
  5. ये सारे मज़हबी सियासत के आक़ा - ओम प्रकाश नदीम

    ये सारे मज़हबी सियासत के आक़ामोहब्बत के दुश्मन हैं नफ़रत के आक़ा

    12.3K reads

More Poetry & Stories You May Like