नरक में कौन दुखी है

ओम प्रभाकरओम प्रभाकर5 Sept 1941

1 min read · 12.4K reads

नरक में कौन दुखी है

सभी सुखी हैं नरक में

नरक में सभी स्वतंत्र हैं

आर्तनाद करते हए

अनहद नाद सुनने को

नरक में अवकाश है

अपान वायु है नरक में

नरक में प्रस्राव है

जठराग्नि है नरक में

पृथ्वीहीन नरक में सभी देश हैं

सभी सांगोपांग हैं

गलितांग नरक में

व्यवस्था का प्रश्न कभी उठता ही नहीं

शासी के आदेश वासी

और वासी के निवेदन शासी

कभी सुनते ही नहीं नरक में

जो होता है

न उसका कोई विधान है

न निदान

इसीलिए नरक जीवित है

कि वह कभी जन्मा ही नहीं

न कुछ प्राप्तव्य है नरक में

न देय

खाद्य है क्षुधा नरक में

और तृष्णा है पेय

नरक में हेय कुछ है ही नहीं

श्रेय भी नहीं

प्रेय है केवल

आर्तनाद करते हुए

अनहद नाद सुनना नरक में।

ओम प्रभाकर
About the poet

ओम प्रभाकर

View profile & all 28 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी