मन मेरा हरसिंगार - ओम निश्चल

ओम निश्चलओम निश्चल15 Sept 1958

4 min read · 12.4K reads

प्रियवर यश मालवीय के लिए
 
मन मेरा हरसिंगार
बाँझ नहीं होगा ।

बचपन से झेले जो
अनगिनत झमेले जो
चोट उन्हें क्या होगी
पत्थर से खेले जो
हीरा तो हीरा है काँच नहीं होगा ।
मन मेरा हरसिंगार ।

नागफनी के थाले
पोर-पोर में पाले
चुभन उसे क्या होगी
मन ही मन जो गा ले
काँटों का दंश कभी याद नहीं होगा ।
मन मेरा हरसिंगार ।
 
पलकों पर मन ही मन
बोएँगे चन्दन वन
दूध के जले हम सब
इस कदर नहीं कमसिन
फूँक-फूँक पीना अब छाछ नहीं होगा ।
मन मेरा हरसिंगार ।

युग-युग तक चमकेंगे
हम जैसे स्नेह-सीप
सम्बन्धों के प्रतीक
होंगे आकाशदीप
पत्थर-सा सुधियों का ताज नहीं होगा ।
मन मेरा हरसिंगार ।
ओम निश्चल
About the poet

ओम निश्चल

View profile & all 24 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीअलमारी से ख़त उस के पुराने निकल आएअलमारी से ख़त उस के पुराने निकल आएफिर से मिरे चेहरे पे ये दाने निकल आए— मुनव्वर रानाभुला पाना बहुत मुश्किल है सब कुछ याद रहता हैभुला पाना बहुत मुश्किल है सब कुछ याद रहता हैमोहब्बत करने वाला इस लिए बरबाद रहता है— मुनव्वर रानानानी का चश्माआसमान में टिम टिमाती नानी हँसती होंगी हमारे बचपने पर।हाँ!— फ़रीद ख़ाँगुल्लकमिट्टी का हैहाथ से छूटा नहीं, कि टूटा— हरीशचंद्र पांडे