लापता गधा

ओम् प्रकाश आदित्यओम् प्रकाश आदित्य

1 min read · 12.4K reads

आगरे का धोबी एक दिन राजधानी दिल्ली आया,

दिल्ली वालों से यों बोला दुखी होके मन में—

गाँव-गाँव भटका मैं नगर-नगर गया,

वन में मिला न मुझे मिला उपवन में,

टीले पर चढ़कर ढेंचूँ-ढेंचूँ बोलता था,

बड़ा होनहार दिखता था बचपन में,

पिछले चुनावों से वो मेरा गधा लापता है,

ढूँढ़ने आया हूँ उसे संसद भवन में।

ओम् प्रकाश आदित्य
About the poet

ओम् प्रकाश आदित्य

सुप्रसिद्ध हास्य कवि।

View profile & all 12 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्य