चंद्रमुखी की मुसीबत

ओम् प्रकाश आदित्यओम् प्रकाश आदित्य

1 min read · 12.4K reads

हेयर कटिंग करवाओ मत प्राण प्यारी,

कहीं काले नाग नाई को न फुफकार दे!

हिरण से नयनों को ज़्यादा नचाया करो,

कोई छैला सिंह हिरणों को न पछाड़ दे।

नंगा सिर लिए ऐसे खुले में न घूमा करो,

माँग है सीमांत शत्रु झंडा ही न गाड़ दे।

चंद्रमुखी, मुझे डर है कि तेरे मुख पर

अमरीका अंतरिक्ष यान न उतार दे।

ओम् प्रकाश आदित्य
About the poet

ओम् प्रकाश आदित्य

सुप्रसिद्ध हास्य कवि।

View profile & all 12 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like