चाय का आधा कप हाथ में लिए
वो सीढ़ियों पे जा बैठी
रात
आख़िरी साँसें ले रही थी
चेहरे पे थकन के आसार वाज़ेह थे
ख़ुश्क होंट
ख़ाली निगाहें
दिल अजीब इज़्तिराब का शिकार था
कोई दाग़ सुलग रहा हो जैसे
वो शायद रोना चाह रही थी
मगर आँसू
ख़ुश्क हो चुके थे
और आँखें सहरा
कोई हिज्र
आख़िरी साँसें ले रहा था
दूर मस्जिद में अज़ान की आवाज़ गूँजी
वो उठी
बारगाह-ए-इलाही में सज्दा-रेज़ हो गई
ख़ुश्क आँखें तर हो चुकी थीं
हाँ
वो चाय का आधा कप
हिज्र समेत
वहाँ सीढ़ियों पे ही ठंडा हो चुका था








