पहले घर-घर जाइए, जाकर गुज़ारिश कीजिए - नूर मुहम्मद `नूर

नूर मुहम्मद `नूरनूर मुहम्मद `नूर17 Sept 1954

3 min read · 12.4K reads

पहले घर-घर जाइए, जाकर गुज़ारिश कीजिए
बैठकर एवान में फिर आप साज़िश कीजिए

जीत के पहले वो जोड़े हाथ आए थे, मगर
आपकी बारी है अब जाकर सिफ़ारिश कीजिए

नौकरी की अब नहीं कोई कमी इस मुल्क में
शौक़ से कीजे अपहरण बूट-पॉलिश कीजिए

आज जो जम्हूरियत है मुल्क में यानी कि आप
ज़ोर है बाज़ू में तो फिर आज़माइश कीजिए

और थोड़ा अज़्म थोड़ी सब्र सूरज के लिए
रौशनी होनी है, होगी और ख़्वाहिश कीजिए


नूर मुहम्मद `नूर
About the poet

नूर मुहम्मद `नूर

View profile & all 15 Poems / Stories

More from नूर मुहम्मद `नूर

  1. बेहयाई, बेवफ़ाई, बेईमानी हर तरफ़ - नूर मुहम्मद `नूर

    बेहयाई, बेवफ़ाई, बेईमानी हर तरफ़धीरे-धीरे मर रहा आँखों का पानी हर तरफ़

    12.4K reads
  2. खेत के बाहर हैं फ़स्लें और पानी खेत में - नूर मुहम्मद `नूर

    खेत के बाहर हैं फ़स्लें और पानी खेत मेंइतना बरसाया खुदा ने मेहरबानी खेत में

    12.4K reads
  3. वे ख़ामख़ाह हथेली पे जान रखते हैं - नूर मुहम्मद `नूर

    वे ख़ाम-ख़्वाह हथेली पे जान रखते हैंअजीब लोग हैं मुँह में ज़ुबान रखते हैं

    12.4K reads
  4. हमको हर दिन उबाल कर मालिक - नूर मुहम्मद `नूर

    हमको हर दिन उबाल कर मालिकहर घड़ी मत हलाल कर मालिक

    12.4K reads
  5. सुबह का चावल नहीं है, रात का आटा नहीं - नूर मुहम्मद `नूर

    सुबह का चावल नहीं है, रात का आटा नहींकिसने ऐसा वक़्त मेरे गाँव में काटा नहीं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

दुनिया तिरी रौनक़ से मैं अब ऊब रहा हूँदुनिया तिरी रौनक़ से मैं अब ऊब रहा हूँतू चाँद मुझे कहती थी मैं डूब रहा हूँ— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीउलट-पुलटचारों तरफ़ रौशनी ही रौशनीइतनी रौशनी कि अँधेरे का है— हरि मृदुलदफ़्तरमेरे घर से दफ़्तर की दूरीअलग-अलग जगह रहने वाले मेरे सहकर्मियों के लगभग बराबर— हरे प्रकाश उपाध्यायहो-हल्लाबिं चिम्पाकु के लिएवह चित्र में रंग भर रही है— हेमंत देवलेकरइंतज़ार के 'ज' में जो नुक़्ता हैतुमने देखा नहींकिसी ग़ाफ़िल शरीर लड़की को— बाबुषा कोहली