यूँ तो कहने को हम उदू भी नहीं - नूर जहाँ सरवत

नूर जहाँ सरवतनूर जहाँ सरवत

2 min read · 12.4K reads

यूँ तो कहने को हम उदू भी नहीं
हाँ मगर उस से गुफ़्तुगू भी नहीं

वो तो ख़्वाबों का शाह-ज़ादा था
अब मगर उस की जुस्तुजू भी नहीं

वो जो इक आईना सा लगता है
सच तो ये है के रू-ब-रू भी नहीं

एक मुद्दत में ये हुआ मालूम
मैं वहाँ हूँ जहाँ के तू भी नहीं

एक बार उस सें मिल तो लो ‘सरवत’
है मगर इतना तुंद-ख़ू भी नहीं
नूर जहाँ सरवत
About the poet

नूर जहाँ सरवत

View profile & all 17 Poems / Stories

More from नूर जहाँ सरवत

  1. कौन तन्हाई का एहसास दिलाता है मुझे - नूर जहाँ सरवत

    कौन तन्हाई का एहसास दिलाता है मुझेये भरा शहर भी तन्हा नज़र आता है मुझे

    12.4K reads
  2. निस्बत ही किसी से है न रखते हैं हवाले - नूर जहाँ सरवत

    निस्बत ही किसी से है न रखते हैं हवालेहाँ हम ने जला डाले हैं रिश्‍तों के क़बाले

    12.4K reads
  3. प्यास जो बुझ न सकी उस की निशानी होगी - नूर जहाँ सरवत

    प्यास जो बुझ न सकी उस की निशानी होगीरेत पर लिक्खी हुई मेरी कहानी होगी

    12.4K reads
  4. रंग चेहरे पे घुला हो जैसे - नूर जहाँ सरवत

    रंग चेहरे पे घुला हो जैसेआईना देख रहा हो जैसे

    12.4K reads
  5. साथ मेरे अपने साए के सिवा कोई न था - नूर जहाँ सरवत

    साथ मेरे अपने साए के सिवा कोई न थाअजनबी थे सब जहाँ में आशना कोई न था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like