रक्‍स - नून मीम राशिद

नून मीम राशिदनून मीम राशिद

6 min read · 12.4K reads

ऐ मेरी हम-रक़्स मुझ को थाम ले
ज़िंदगी से भाग कर आया हूँ मैं
डर से लरज़ा हूँ कहीं ऐसा न हो
रक़्स-गह के चोर दरवाज़े से आ कर ज़िंदगी
ढूँडले मुझ को निशां पा ले मेरा
और जुर्म-ए-ऐश करते देख ले !

ऐ मेरी हम-रक़्स मुझ को थाम ले
रक़्स की ये गर्दिशें
एक मुबहम आसिया के दौर हैं
कैसी सर-गर्मी से गम को रौंदता जाता हूँ मैं !
जी मैं कहता हूँ के हाँ
रक़्स-गह में ज़िंदगी के झाँकने से पेश्‍तर
कुल्फ़तों का संग-रेज़ा एक भी रहने न पाए !

ऐ मेरी हम-रक़्स मुझ को थाम ले
ज़िंदगी मेरी लिए
एक ख़ूनीं भेड़िए से कम नहीं
ऐ हसीन ओ अजनबी औरत उसी के डर से मैं
हो रहा हूँ लम्हा लम्हा और भी तेरे क़रीब
जानता हूँ तू मेरी जाँ भी नहीं
तुझे से मिलने का फिर इम्काँ भी नहीं
तू मेरी इन आरज़ुओं की मगर तमसील है
जो रहीं मुझ से गुरेज़ाँ आज तक !

ऐ मेरी हम-रक़्स मुझ को थाम ले
अहद-ए-पारीना का मैं इंसान नहीं
बंदगी से इस दर ओ दीवार की
हो चुकी हैं ख़्वाहीशें बे-सोज़-ओ-रंग-ओ ना-तावाँ
जिस्म से तेरे लिपट सकता तो हूँ
ज़िंदगी पर मैं झपट सकता नहीं !
इसलिए अब थाम ले
ऐ हसीन ओ अजनबी औरत मुझे अब थाम ले !
नून मीम राशिद
About the poet

नून मीम राशिद

View profile & all 23 Poems / Stories

More from नून मीम राशिद

  1. हसरत-ए-इंतिज़ार-ए-यार न पूछ - नून मीम राशिद

    हसरत-ए-इंतिज़ार-ए-यार न पूछहै वो शिद्दत-ए-इंतिज़ार न पूछ

    12.4K reads
  2. जो बे-सबात हो उस सर-ख़ोशी को क्या कीजे - नून मीम राशिद

    जो बे-सबात हो उस सर-ख़ोशी को क्या कीजेये ज़िंदगी है तो फिर ज़िंदगी को क्या कीजे

    12.4K reads
  3. तू आश्‍ना-ए-जज़्बा-ए-उल्फ़त नहीं रहा - नून मीम राशिद

    तू आश्‍ना-ए-जज़्बा-ए-उल्फ़त नहीं रहादिल में तेरे वो ज़ौक़-ए-मोहब्बत नहीं रहा

    12.4K reads
  4. अबू लहब की शादी - नून मीम राशिद

    शब-ए-शफ़ाफ़-ए-अबू-लहब थी मगर ख़ुदा या वो कैसी शब थीअबू-लहब की दुल्हन जब आई तो सर पे ईंधन गले में

    12.4K reads
  5. अजनबी औरत - नून मीम राशिद

    एशिया के दूर उफ़्तादा शबिस्तानों में भीमेरे ख़्वाबों में कोई रूमाँ नहीं !

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

सारी दौलत तिरे क़दमों में पड़ी लगती हैसारी दौलत तिरे क़दमों में पड़ी लगती हैतू जहाँ होता है क़िस्मत भी गड़ी लगती है— मुनव्वर रानाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानामेरे गाँव के कुत्तेएकदुआर पर बैठे नंगे बच्चे से— ऐश्वर्य राजआकाशफूलआकाशफूल ऊँची फुनगी पर हैउसे तोड़ने में असक्षम औरत— ऐश्वर्य राजवृक्ष काटनावह औरत जंगल सेलकड़ियाँ बीनकर लाती है— भगतसिंह सोनीप्रधानमंत्री जीअगर यह भी तय हो जाए कि अब से मूर्तियाँ ही तोड़ी जाएँगी दंगों में,मैं इस तोड़-फोड़ का समर्थन करूँगा।— फ़रीद ख़ाँ