कौन सी उलझन को सुलझाते हैं हम ? - नून मीम राशिद

नून मीम राशिदनून मीम राशिद

5 min read · 12.4K reads

लब बयाबाँ बोसे बे-जाँ
कौन सी उलझन को सुलझाते हैं हम ?
जिस्म की ये कार-गाहें
जिन का हैज़म आप बन जाते हैं हम !
नीम-शब और शहर-ए-ख़्वाब-आलुदा हम-साए
के जैसे दुज़्द-ए-शब-गर्दूं कोई !
शाम से थे हसरतों के बंदा-ए-बे-दाम हम
पी रहे थे जाम पर जाम हम
ये समझ कर जुर-ए-पिन्हाँ कोई
शायद आख़िर इब्तिदा-ए-राज़ का ईमान बने !
मतलब आसाँ हर्फ़ बे-मआनी
तबस्सुम के हिसाबी ज़ाविए
मत्न के सब हाशिए
जिन से ऐश-ख़ाम के नक़्श-ए-रिया बनते रहे !
और आख़िर बूद जिस्मों में सर-ए-मू भी न था
जब दिलों के दरमियाँ हाएल थे संगी फासले
कुर्ब-ए-चश्‍म-ओ-गोश से हम कौन सी उलझन को सुलझाते रहे !
कौन सी उलझन को सुलझाते हैं हम ?
शाम को जब अपनी ग़म-गाहों से दुज़्दाना निकल आते हैं हम ?
या ज़वाल-ए-उम्र का देव-ए-सुबुक-पा रू-ब-रू
या अना के दस्त ओ पा को वुसअतों की आरज़ू
कौन सी उलझन को सुलझाते हैं हम ?
नून मीम राशिद
About the poet

नून मीम राशिद

View profile & all 23 Poems / Stories

More from नून मीम राशिद

  1. हसरत-ए-इंतिज़ार-ए-यार न पूछ - नून मीम राशिद

    हसरत-ए-इंतिज़ार-ए-यार न पूछहै वो शिद्दत-ए-इंतिज़ार न पूछ

    12.4K reads
  2. जो बे-सबात हो उस सर-ख़ोशी को क्या कीजे - नून मीम राशिद

    जो बे-सबात हो उस सर-ख़ोशी को क्या कीजेये ज़िंदगी है तो फिर ज़िंदगी को क्या कीजे

    12.4K reads
  3. तू आश्‍ना-ए-जज़्बा-ए-उल्फ़त नहीं रहा - नून मीम राशिद

    तू आश्‍ना-ए-जज़्बा-ए-उल्फ़त नहीं रहादिल में तेरे वो ज़ौक़-ए-मोहब्बत नहीं रहा

    12.4K reads
  4. अबू लहब की शादी - नून मीम राशिद

    शब-ए-शफ़ाफ़-ए-अबू-लहब थी मगर ख़ुदा या वो कैसी शब थीअबू-लहब की दुल्हन जब आई तो सर पे ईंधन गले में

    12.4K reads
  5. अजनबी औरत - नून मीम राशिद

    एशिया के दूर उफ़्तादा शबिस्तानों में भीमेरे ख़्वाबों में कोई रूमाँ नहीं !

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like