दुरी - नून मीम राशिद

नून मीम राशिदनून मीम राशिद

5 min read · 12.4K reads

मुझे मौत आएगी मर जाऊँगा मैं
तुझे मौत आएगी मर जाएगी तू
वो पहली शब-ए-मह शब-ए-माह-ए-दो-नीम बन जाएगी
जिस तरह साज़-कोहना के तार-ए-शिकस्ता के दोनों सिरे
दू उफ़ुक़ के किनारों के मानिंद
बस दूर ही दूर से थरथराते हैं और पास आते नहीं है
न वो राज़ की बात होंटों पे लाते हैं
जिस ने मुग़नी को दौर-ए-ज़माँ-ओ-मकाँ से निकाला था
बख़्शी थी ख़्वाम-ए-अबद से रिहाई !

ये सोचा था शायद
के ख़ुद पहले इस बोद के आफ़रीनदा बन जाएँगे
अब जो इक बहर-ए-ख़ामियाज़ा-कश बन गया है !
तो फिर अज़-सर-ए-नौ मसर्रत से नौ-सर नई फ़ातेहाना मसर्रत से
पाएँगे भूली हुई ज़िंदगी को
वही ख़ुद-फरेबी वो ही अश्‍क-शोई का अदना बहाना !

मगर अब वही बोद सर-गोशियाँ कर रहा है
के तू अपनी मंज़िल को वापस नहीं जा सकेगा
नहीं जा सकेगा
मुझे मौत आएगी मर जाऊँगा मैं
तुझे मौत आएगी मर जाऊँगा मैं
तुझे मौत आएगी मर जाएगी तू
ये इफ्रीत पहले हज़ीमत उठाएगा मिट जाएगा !
नून मीम राशिद
About the poet

नून मीम राशिद

View profile & all 23 Poems / Stories

More from नून मीम राशिद

  1. हसरत-ए-इंतिज़ार-ए-यार न पूछ - नून मीम राशिद

    हसरत-ए-इंतिज़ार-ए-यार न पूछहै वो शिद्दत-ए-इंतिज़ार न पूछ

    12.4K reads
  2. जो बे-सबात हो उस सर-ख़ोशी को क्या कीजे - नून मीम राशिद

    जो बे-सबात हो उस सर-ख़ोशी को क्या कीजेये ज़िंदगी है तो फिर ज़िंदगी को क्या कीजे

    12.4K reads
  3. तू आश्‍ना-ए-जज़्बा-ए-उल्फ़त नहीं रहा - नून मीम राशिद

    तू आश्‍ना-ए-जज़्बा-ए-उल्फ़त नहीं रहादिल में तेरे वो ज़ौक़-ए-मोहब्बत नहीं रहा

    12.4K reads
  4. अबू लहब की शादी - नून मीम राशिद

    शब-ए-शफ़ाफ़-ए-अबू-लहब थी मगर ख़ुदा या वो कैसी शब थीअबू-लहब की दुल्हन जब आई तो सर पे ईंधन गले में

    12.4K reads
  5. अजनबी औरत - नून मीम राशिद

    एशिया के दूर उफ़्तादा शबिस्तानों में भीमेरे ख़्वाबों में कोई रूमाँ नहीं !

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like