हर ज़र्रा-ए-उम्मीद से ख़ुशबू निकल आए

नोशी गिलानीनोशी गिलानी

1 min read · 12.4K reads

हर ज़र्रा-ए-उम्मीद से ख़ुशबू निकल आए

तन्हाई के सहरा में अगर तू निकल आए

कैसा लगे इस पार अगर मौसम-ए-गुल में

तितली का बदन ओढ़ के जुगनू निकल आए

फिर दिन तिरी यादों की मुंडेरों पे गुज़ारा

फिर शाम हुई आँख में आँसू निकल आए

बेचैन किए रहता है धड़का यही जी को

तुझ में न ज़माने की कोई ख़ू निकल आए

फिर दिल ने किया तर्क-ए-तअल्लुक़ का इरादा

फिर तुझ से मुलाक़ात के पहलू निकल आए

नोशी गिलानी
About the poet

नोशी गिलानी

View profile & all 44 Poems / Stories

More from नोशी गिलानी

  1. अब किस से कहें और कौन सुने जो हाल तुम्हारे बाद हुआ - नोशी गिलानी

    अब किस से कहें और कौन सुने जो हाल तुम्हारे बाद हुआइस दिल की झील सी आँखों में इक ख़्वाब बहुत बर्बाद हुआ

    12.4K reads
  2. बहुत तारीक सहरा हो गया है - नोशी गिलानी

    बहुत तारीक सहरा हो गया हैहवा को शोर गहरा हो गया है

    12.4K reads
  3. दिल था कि ख़ुश-ख़याल तुझे देख कर हुआ - नोशी गिलानी

    दिल था कि ख़ुश-ख़याल तुझे देख कर हुआये शहर बे-मिसाल तुझे देख कर हुआ

    12.4K reads
  4. दुश्मन-ए-जाँ कई क़बील हुए - नोशी गिलानी

    दुश्मन-ए-जाँ कई क़बील हुएफिर भी ख़ुशबू के हाथ पीले हुए

    12.4K reads
  5. हिज्र की शब में कैद करे या सुब्ह-ए-विसाल में रक्खे - नोशी गिलानी

    हिज्र की शब में कैद करे या सुब्ह-ए-विसाल में रक्खेअच्छा मौला तेरी मर्ज़ी तो जिस हाल में रक्खे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like