दिल था कि ख़ुश-ख़याल तुझे देख कर हुआ - नोशी गिलानी

नोशी गिलानीनोशी गिलानी

3 min read · 12.4K reads

दिल था कि ख़ुश-ख़याल तुझे देख कर हुआ
ये शहर बे-मिसाल तुझे देख कर हुआ

अपने ख़िलाफ़ शहर के अंधे हुजूम में
दिल को बहुत मलाल तुझे देख कर हुआ

तूल-ए-शब-ए-फ़िराक़ तिरी ख़ैर हो कि दिल
आमादा-ए-विसाल तुझे देख कर हुआ

ये हम ही जानते हैं जुदाई के मोड़ पर
इस दिल का जो भी हाल तुझे देख कर हुआ

आई न थी कभी मिरे लफ़्ज़ों में रौशनी
और मुझ से ये कमाल तुझे देख कर हुआ

बिछड़े तो जैसे ज़ेहन मुअŸाल सा हो गया
शहर-ए-सुख़न बहाल तुझे देख कर हुआ

फिर लोग आ गए मिरा माज़ी कुरेदने
फिर मुझ से इक सवाल तुझे देख कर हुआ
नोशी गिलानी
About the poet

नोशी गिलानी

View profile & all 44 Poems / Stories

More from नोशी गिलानी

  1. अब किस से कहें और कौन सुने जो हाल तुम्हारे बाद हुआ - नोशी गिलानी

    अब किस से कहें और कौन सुने जो हाल तुम्हारे बाद हुआइस दिल की झील सी आँखों में इक ख़्वाब बहुत बर्बाद हुआ

    12.4K reads
  2. बहुत तारीक सहरा हो गया है - नोशी गिलानी

    बहुत तारीक सहरा हो गया हैहवा को शोर गहरा हो गया है

    12.4K reads
  3. दुश्मन-ए-जाँ कई क़बील हुए - नोशी गिलानी

    दुश्मन-ए-जाँ कई क़बील हुएफिर भी ख़ुशबू के हाथ पीले हुए

    12.4K reads
  4. हिज्र की शब में कैद करे या सुब्ह-ए-विसाल में रक्खे - नोशी गिलानी

    हिज्र की शब में कैद करे या सुब्ह-ए-विसाल में रक्खेअच्छा मौला तेरी मर्ज़ी तो जिस हाल में रक्खे

    12.4K reads
  5. इश्क़ करो तो ये भी सोचो अर्ज़-ए-सवाल से पहले - नोशी गिलानी

    इश्क़ करो तो ये भी सोचो अर्ज़-ए-सवाल से पहलेहिज्र की पूरी रात आती है सुब्ह-ए-विसाल से पहले

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like