दौलत है बड़ी चीज़ हुकूमत है बड़ी चीज़'s image
0269

दौलत है बड़ी चीज़ हुकूमत है बड़ी चीज़

ShareBookmarks

दौलत है बड़ी चीज़ हुकूमत है बड़ी चीज़

इन सब से बशर के लिए इज़्ज़त है बड़ी चीज़

जब ज़िक्र किया मैं ने कभी वस्ल का उन से

वो कहने लगे पाक मोहब्बत है बड़ी चीज़

बस आप के नज़दीक तो ऐ हज़रत-ए-वाइज़

आयत है बड़ी चीज़ रिवायत है बड़ी चीज़

पूरी न अगर हो तो कोई चीज़ नहीं है

निकले जो मिरे दिल से तो हसरत है बड़ी चीज़

ऐ 'नूह' न तुम उस को हसीनों में गँवाओ

ये ख़ूब समझ लो कि रियासत है बड़ी चीज़

Read More! Learn More!

Sootradhar