विश्वास और अविश्वास के बीच - नोमान शौक़

नोमान शौक़नोमान शौक़2 Sept 1965

2 min read · 12.4K reads

आदी हो चुके हैं ये शब्द
नेताओं की भाषा बोलने के
बदलते रहते हैं इनके अर्थ भी
बदलते युग के साथ
इनकी बदलती भाव भंगिमाओं से
तंग आ चुके हैं शब्दकोश

जो कुछ मैं लिख रहा हूं आज
न जाने क्या क्या अर्थ निकाले जाएं
कल इन्ही शब्दों से

तो क्या
मैं भरोसा नहीं कर सकता
अपने शब्दों पर भी।
नोमान शौक़
About the poet

नोमान शौक़

View profile & all 47 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like