वो बिगड़े हैं रुके बैठे हैं झुँजलाते हैं लड़ते हैं

निज़ाम रामपुरीनिज़ाम रामपुरी

1 min read · 12.4K reads

वो बिगड़े हैं रुके बैठे हैं झुँजलाते हैं लड़ते हैं

कभी हम जोड़ते हैं हाथ गाहे पाँव पड़ते हैं

गए हैं होश ऐसे गर कहीं जाने को उठता हूँ

तो जाता हूँ इधर को और उधर को पाँव पड़ते हैं

हमारा ले के दिल क्या एक बोसा भी नहीं देंगे

वो यूँ दिल में तो राज़ी हैं मगर ज़ाहिर झगड़ते हैं

जो तुम को इक शिकायत है तो मुझ को लाख शिकवे हैं

लो आओ मिल भी जाओ ये कहीं क़िस्से नबड़ते हैं

उधर वो और आईना है और काकुल बनाना है

इधर वहम और ख़ामोशी है और दिल में बिगड़ते हैं

यहाँ तो सब हमारी जाँ को नासेह बन के आते हैं

वहाँ जाते हुए दिल छूटते हैं दम उखड़ते हैं

न दिल में घर न जा महफ़िल में याँ भी बैठना मुश्किल

तिरे कूचे में अब ज़ालिम कब अपने पाँव गड़ते हैं

सहर को रोऊँ या उन को मनाऊँ दिल को या रोकूँ

ये क़िस्मत वादे की शब झगड़े सौ सौ आन पड़ते हैं

कभी झिड़की कभी गाली कभी कुछ है कभी कुछ है

बने क्यूँ कर कि सौ सौ बार इक दम में बिगड़ते हैं

'निज़ाम' उन की ख़मोशी में भी सदहा लुत्फ़ हैं लेकिन

जो बातें करते हैं तो मुँह से गोया फूल झड़ते हैं

निज़ाम रामपुरी
About the poet

निज़ाम रामपुरी

View profile & all 57 Poems / Stories

More from निज़ाम रामपुरी

  1. अँगड़ाई भी वो लेने न पाए उठा के हाथ - निज़ाम रामपुरी

    अँगड़ाई भी वो लेने न पाए उठा के हाथदेखा जो मुझ को छोड़ दिए मुस्कुरा के हाथ

    12.4K reads
  2. छेड़ मंजूर है क्या आशिक-ए-दिल-गीर के साथ - निज़ाम रामपुरी

    छेड़ मंजूर है क्या आशिक-ए-दिल-गीर के साथख़त भी आया कभी तो ग़ैर की तहरीर के साथ

    12.4K reads
  3. कभी मिलते थे वो हम से ज़माना याद आता है - निज़ाम रामपुरी

    कभी मिलते थे वो हम से ज़माना याद आता हैबदल कर वज़ा छुप कर शब को आना याद आता है

    12.4K reads
  4. साफ़ बातों में तो कुदूरत है - निज़ाम रामपुरी

    साफ़ बातों में तो कुदूरत हैऔर लगावट से ज़ाहिर उल्फ़त है

    12.4K reads
  5. तुम से कुछ कहने को था भूल गया - निज़ाम रामपुरी

    तुम से कुछ कहने को था भूल गयाहाए क्या बात थी क्या भूल गया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

पीठकिसी की भी हो पीठकाम है लादना और ढोना— प्रताप सोमवंशीदिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानापैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैपैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैज़ंजीर की सूरत मुझे घर बाँधे हुए है— मुनव्वर रानाकिसान और आत्महत्याउन्हें धर्मगुरुओं ने बताया था प्रवचनों मेंआत्महत्या करने वाला सीधे नर्क जाता है— हरीशचंद्र पांडेचंद्र नदीदिख रहा दूर यह पर्वत कितना सुंदर!अभिनव मोहक आकर्षक,— लमाबम कमल सिंह