तसव्वुर आप का है और मैं हूँ

निज़ाम रामपुरीनिज़ाम रामपुरी

1 min read · 12.4K reads

तसव्वुर आप का है और मैं हूँ

यही अब मशग़ला है और मैं हूँ

मिरी ज़िद से मिला फिर दुश्मनों से

बस अब वो बेवफ़ा है और मैं हूँ

वो हो और मैं हूँ और कोई न हो ग़ैर

यही हर-दम दुआ है और मैं हूँ

तसव्वुर में हैं पहरों उन से बातें

शिकायत का मज़ा है और मैं हूँ

तुम्हारी ख़ू है रंजिश हर घड़ी की

ये झगड़ा रोज़ का है और मैं हूँ

इलाही वस्ल है या ख़्वाब है ये

हुसूल-ए-मुद्दआ है और मैं हूँ

हज़ारों ग़म तो देखे उस से मिल कर

वही फिर हौसला है और मैं हूँ

सहे क्या क्या सितम और अब तलक भी

तमन्ना है वफ़ा है और मैं हूँ

गए वो तो जहाँ जाना था उन को

अब उन का नक़्श-ए-पा है और मैं हूँ

हर इक से हाल-ए-दिल कहता हूँ अपना

ये चर्चा जा-ब-जा है और मैं हूँ

दो आलम की ख़ुशी से कुछ नहीं काम

फ़क़त इक ग़म तिरा है और मैं हूँ

वो है और अहद-नामे हैं अदू से

नसीबों का लिखा है और मैं हूँ

ग़म-ए-दूरी क़यामत है कि हर-दम

अजल का सामना है और मैं हूँ

ख़ुदा की जन्नतें हैं और है ख़ल्क़

सनम कूचा तिरा है और मैं हूँ

सहर होते ही जाते ही किसी के

वही आह-ओ-बुका है और मैं हूँ

'निज़ाम' उस बुत के ग़म में हो तसल्ली

बस इक ज़ात-ए-ख़ुदा है और मैं हूँ

निज़ाम रामपुरी
About the poet

निज़ाम रामपुरी

View profile & all 57 Poems / Stories

More from निज़ाम रामपुरी

  1. अँगड़ाई भी वो लेने न पाए उठा के हाथ - निज़ाम रामपुरी

    अँगड़ाई भी वो लेने न पाए उठा के हाथदेखा जो मुझ को छोड़ दिए मुस्कुरा के हाथ

    12.4K reads
  2. छेड़ मंजूर है क्या आशिक-ए-दिल-गीर के साथ - निज़ाम रामपुरी

    छेड़ मंजूर है क्या आशिक-ए-दिल-गीर के साथख़त भी आया कभी तो ग़ैर की तहरीर के साथ

    12.4K reads
  3. कभी मिलते थे वो हम से ज़माना याद आता है - निज़ाम रामपुरी

    कभी मिलते थे वो हम से ज़माना याद आता हैबदल कर वज़ा छुप कर शब को आना याद आता है

    12.4K reads
  4. साफ़ बातों में तो कुदूरत है - निज़ाम रामपुरी

    साफ़ बातों में तो कुदूरत हैऔर लगावट से ज़ाहिर उल्फ़त है

    12.4K reads
  5. तुम से कुछ कहने को था भूल गया - निज़ाम रामपुरी

    तुम से कुछ कहने को था भूल गयाहाए क्या बात थी क्या भूल गया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like