आदत से उन की दिल को ख़ुशी भी है ग़म भी है

निज़ाम रामपुरीनिज़ाम रामपुरी

2 min read · 12.4K reads

आदत से उन की दिल को ख़ुशी भी है ग़म भी है

ये लुत्फ़ है सितम भी है उज़्र-ए-सितम भी है

उल्फ़त मुझे जताते हो दिल में भी दर्द है

रोने का मुँह बनाते हो आँखों में नम भी है

इस बुत का वस्ल था तो ख़ुदाई का ऐश था

ये जानते न थे कि ज़माने में ग़म भी है

तस्कीन मेरे दिल की और उस बेवफ़ा का क़ौल

दिल में फ़रेब भी है लबों पर क़सम भी है

अब आओ मिल के सो रहें तकरार हो चुकी

आँखों में नींद भी है बहुत रात कम भी है

नौमीदी भी है वस्ल से उस के उमीद भी

कुछ दर्द-ए-दिल बढ़ा भी है कुछ रंज कम भी है

ये बात गर न हो तो करे कौन हौसला

मिलना किसी का सहल भी है और अलम भी है

जाता है शक भी कर गया है वहम में वो शोख़

कूचे में ग़ैर ही के निशान-ए-क़दम भी है

बाहम तपाक भी हैं कभी रंजिशें भी हैं

लुत्फ़-ओ-करम भी है कभी जौर-ओ-सितम भी है

आ जाएँ वो मगर मुझे आता नहीं यक़ीं

क़ासिद का जो है क़ौल वो ख़त में रक़म भी है

बिगड़े हुए हैं आज ख़ुदा ख़ैर ही करे

कुछ बल भी है जबीं पे कुछ अबरू पे ख़म भी है

मर जाते हम तो कब के अजल देखती है तू

फ़ुर्सत किसी के ग़म से हमें कोई दम भी है

कहने को दो मकाँ हैं कीं तो है एक ही

बैतुस-सनम है जो वही बैतुल-हरम भी है

यूँ कह के भूल जाना ये ख़ू आप ही की है

मुझ को वो याद अहद भी है वो क़सम भी है

जब कुछ कहूँ तो कहते हैं ये फिर सुनूँगा मैं

फिर ऐसा कोई वक़्त भी है कोई दम भी है

कैसा विसाल ओ हिज्र अगर फ़हम है 'निज़ाम'

हर हाल में जुदा भी है वो और बहम भी है

निज़ाम रामपुरी
About the poet

निज़ाम रामपुरी

View profile & all 57 Poems / Stories

More from निज़ाम रामपुरी

  1. अँगड़ाई भी वो लेने न पाए उठा के हाथ - निज़ाम रामपुरी

    अँगड़ाई भी वो लेने न पाए उठा के हाथदेखा जो मुझ को छोड़ दिए मुस्कुरा के हाथ

    12.4K reads
  2. छेड़ मंजूर है क्या आशिक-ए-दिल-गीर के साथ - निज़ाम रामपुरी

    छेड़ मंजूर है क्या आशिक-ए-दिल-गीर के साथख़त भी आया कभी तो ग़ैर की तहरीर के साथ

    12.4K reads
  3. कभी मिलते थे वो हम से ज़माना याद आता है - निज़ाम रामपुरी

    कभी मिलते थे वो हम से ज़माना याद आता हैबदल कर वज़ा छुप कर शब को आना याद आता है

    12.4K reads
  4. साफ़ बातों में तो कुदूरत है - निज़ाम रामपुरी

    साफ़ बातों में तो कुदूरत हैऔर लगावट से ज़ाहिर उल्फ़त है

    12.4K reads
  5. तुम से कुछ कहने को था भूल गया - निज़ाम रामपुरी

    तुम से कुछ कहने को था भूल गयाहाए क्या बात थी क्या भूल गया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like