राख हुए सपने - नित्यानंद गायेन

नित्यानंद गायेननित्यानंद गायेन20 Sept 1981

2 min read · 12.4K reads

गुलाबी के
सपने तो बहुत थे
उन्हें तोड़ने वाले
कहाँ कम थे

रंगीन चूड़ियों
का सपना
सहृदय बालम
का सपना

सबको अपना
बनाने का सपना

जलाई जाएगी
उसे केरोसिन डालकर
नहीं था
ये सपना गुलाबी का
पर
राख हुए सब सपने
गुलाबी के साथ
नित्यानंद गायेन
About the poet

नित्यानंद गायेन

View profile & all 23 Poems / Stories