मुद्दत से उगाया जाता है इन्हें - नित्यानंद गायेन

नित्यानंद गायेननित्यानंद गायेन20 Sept 1981

3 min read · 12.4K reads

कुछ साये
ऐसे भी होते हैं
जिनका कोई
चेहरा नहीं होता
नाम नहीं होता
केवल
भयानक होते हैं
नफ़रत की बू आती है
भय का आभास होता है

कहीं भी हो सकते हैं
अयोध्या में
गोधरा में
इराक या अफ़ग़ानिस्तान में
किसी भी वक़्त

इन्सानी ख़ून से
रंगे हुए हाथ
इनकी पहचान है

कोई मज़हब नहीं इनका
ये साये
ख़ुद के भगवान् होते हैं

ख़ुद नहीं उगते ये
मुद्दत से उगाया जाता है इन्हें
नित्यानंद गायेन
About the poet

नित्यानंद गायेन

View profile & all 23 Poems / Stories