देशद्रोही - नित्यानंद गायेन

नित्यानंद गायेननित्यानंद गायेन20 Sept 1981

2 min read · 12.4K reads

और इस तरह
मैं बन गया गुनाहगार
कि दोस्ती के नाम पर
नहीं दिया मैंने
तुम्हारे गुनाहों में साथ
तुम्हारे
झूठ को नहीं माना
रिश्तों के नाम पर
मैंने वही कहा हर जगह
जो सत्य था मेरे लिए
और अन्त में
मैं बन गया
देशद्रोही !
नित्यानंद गायेन
About the poet

नित्यानंद गायेन

View profile & all 23 Poems / Stories