आधुनिक हो गया है हत्यारा - नित्यानंद गायेन

नित्यानंद गायेननित्यानंद गायेन20 Sept 1981

2 min read · 12.4K reads

बहुत आधुनिक हो गया है
हत्यारा।
उसने सीख ली है
नई तकनीक
अब वह हथियार से नहीं करता वार
नहीं मिलते उसके हाथों में
ख़ून के धब्बे
अब उसके इशारों पर हो जाते हैं
हज़ारों क़त्ल एक साथ।
नित्यानंद गायेन
About the poet

नित्यानंद गायेन

View profile & all 23 Poems / Stories