तेरी-मेरी जीवन-कथा - निश्तर ख़ानक़ाही

निश्तर ख़ानक़ाहीनिश्तर ख़ानक़ाही

4 min read · 12.4K reads

वो भी तो कुल जीवन न था, बस कुछ पलों का मोह था
आँखें मेरी जज़्बों भरी, चेहरा तेरा बोसों भरा

वो जब मिली सोचा यही, उसका मेरा रिश्ता है क्या?
इस ख़त पे है लिखा हुआ नाम और पता इक और का

बादल-भरा मौसम हूँ मैं, सूरज कभी, साया कभी
इक पल इधर कुछ और हूँ, इक पल उधर कुछ और था

ऐसी कोई साअत* भी है जो मुझको दे मानी मेरे
कहना कि मैं लफ़्ज़ हूँ, मफ़हूम* से बिछड़ा हुआ

मौज़ें बहा ले जाएंगी शब्दों की सारी किश्तियाँ
पानी पे है लिखी हुई, तेरी-मेरी जीवन-कथा

वो कौन था, क्या था भला, इससे मुझे क्या बहस है
कल तक वो मेरे साथ था, जैसा भी था अच्छा-बुरा

जीवन-मरण का योग था, उसका मेरा, होगा कभी
अब ज़िंदगी मिलती है यूँ, पल-भर की जैसे दाश्ता
निश्तर ख़ानक़ाही
About the poet

निश्तर ख़ानक़ाही

View profile & all 127 Poems / Stories

More from निश्तर ख़ानक़ाही

  1. क्यों बयाबाँ बयाबाँ भटकता फिरा - निश्तर ख़ानक़ाही

    12.4K reads
  2. अपने ही खेत की मट्टी से जुदा हूँ मैं तो - निश्तर ख़ानक़ाही

    अपने ही खेत की मिट्टी से जुदा हूँ मैं तो ।इक शरारा हूँ कि पत्थर से उगा हूँ मैं तो ।

    12.4K reads
  3. अभी तक जब हमें जीना ना आया - निश्तर ख़ानक़ाही

    अभी तक जब हमें जीना ना आयाभरोसा क्या के कल आया न आया

    12.4K reads
  4. हर बार नया ले के जो फ़ित्ना नहीं आया - निश्तर ख़ानक़ाही

    हर बार नया ले के जो फ़ित्ना नहीं आयाइस उम्र में ऐसा कोई लम्हा नहीं आया

    12.4K reads
  5. कभी तो मुल्तवी ज़िक्र-ए-जहाँ-गर्दां भी होना था - निश्तर ख़ानक़ाही

    कभी तो मुल्तवी ज़िक्र-ए-जहाँ-गर्दां भी होना थाकभी तो एहतिमाम-ए-सोहबत-ए-याराँ भी होना था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like