मेरे लहू की आग ही झुलसा गई मुझे - निश्तर ख़ानक़ाही

निश्तर ख़ानक़ाहीनिश्तर ख़ानक़ाही

3 min read · 12.4K reads

मेरे लहू की आग ही झुलसा गई मुझे
देखा जो आइना तो हँसी आ गई मुझे

मेरी नमूद* क्या है, बस हक तूदा-ए-सियाह*
कौंदी कभी जो बर्क़* तो चमका गई मुझे

मैं दश्ते-आरजू पे घटा बनके छा गया
गर्मी तेरी वजूद की बरसा गई मुझे

मैं जैसे इक सबक़ था कभी का पढ़ा हुआ
उठी जो वो निगाह तो दोहरा गई मुझे

हर सुबह मैंने ख़ुद को ब-मुश्किल बहम किया*
उतरी ज़मीं पे रात तो बिखरा गई मुझे

तेरी नज़र भी दे न सकी ज़िंदगी का फ़न
मरने का खेल सहल* था, सिखला गई मुझे
निश्तर ख़ानक़ाही
About the poet

निश्तर ख़ानक़ाही

View profile & all 127 Poems / Stories

More from निश्तर ख़ानक़ाही

  1. क्यों बयाबाँ बयाबाँ भटकता फिरा - निश्तर ख़ानक़ाही

    12.4K reads
  2. अपने ही खेत की मट्टी से जुदा हूँ मैं तो - निश्तर ख़ानक़ाही

    अपने ही खेत की मिट्टी से जुदा हूँ मैं तो ।इक शरारा हूँ कि पत्थर से उगा हूँ मैं तो ।

    12.4K reads
  3. अभी तक जब हमें जीना ना आया - निश्तर ख़ानक़ाही

    अभी तक जब हमें जीना ना आयाभरोसा क्या के कल आया न आया

    12.4K reads
  4. हर बार नया ले के जो फ़ित्ना नहीं आया - निश्तर ख़ानक़ाही

    हर बार नया ले के जो फ़ित्ना नहीं आयाइस उम्र में ऐसा कोई लम्हा नहीं आया

    12.4K reads
  5. कभी तो मुल्तवी ज़िक्र-ए-जहाँ-गर्दां भी होना था - निश्तर ख़ानक़ाही

    कभी तो मुल्तवी ज़िक्र-ए-जहाँ-गर्दां भी होना थाकभी तो एहतिमाम-ए-सोहबत-ए-याराँ भी होना था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like