जब भी कभी देखा उसे - निश्तर ख़ानक़ाही

निश्तर ख़ानक़ाहीनिश्तर ख़ानक़ाही

3 min read · 12.4K reads

सतरें* जो थीं ग़ायब हुईं, धुँधला-सा इक धब्बा मिला
सदियों में जो लिखा गया, वो भी वरक़ सादा मिला

आँखों में कुछ बोसे मिले, बिस्तर पे इक वादा मिला
लौटा तो पल गुज़रा हुआ, चौखट पे उफ्तादा* मिला

वो क्या था इक हैरत, कहा जब भी कभी देखा उसे
चेहरे पे ख़ामोशी मिली, पर्दे पे हंगामा मिला

जाती रूतों की धूलों में आते हुए मौसम मिले
उगते हुए हर पेड़ में इक तुख़्में-नापैदा* मिला

सदियों का यह अंधा सफ़र लाया मुझे किस मोड़ पर
सब रास्ते गुम हो गए, जब जाके इक गोशा मिला
निश्तर ख़ानक़ाही
About the poet

निश्तर ख़ानक़ाही

View profile & all 127 Poems / Stories

More from निश्तर ख़ानक़ाही

  1. क्यों बयाबाँ बयाबाँ भटकता फिरा - निश्तर ख़ानक़ाही

    12.4K reads
  2. अपने ही खेत की मट्टी से जुदा हूँ मैं तो - निश्तर ख़ानक़ाही

    अपने ही खेत की मिट्टी से जुदा हूँ मैं तो ।इक शरारा हूँ कि पत्थर से उगा हूँ मैं तो ।

    12.4K reads
  3. अभी तक जब हमें जीना ना आया - निश्तर ख़ानक़ाही

    अभी तक जब हमें जीना ना आयाभरोसा क्या के कल आया न आया

    12.4K reads
  4. हर बार नया ले के जो फ़ित्ना नहीं आया - निश्तर ख़ानक़ाही

    हर बार नया ले के जो फ़ित्ना नहीं आयाइस उम्र में ऐसा कोई लम्हा नहीं आया

    12.4K reads
  5. कभी तो मुल्तवी ज़िक्र-ए-जहाँ-गर्दां भी होना था - निश्तर ख़ानक़ाही

    कभी तो मुल्तवी ज़िक्र-ए-जहाँ-गर्दां भी होना थाकभी तो एहतिमाम-ए-सोहबत-ए-याराँ भी होना था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like